एक प्रेम प्रकरण में 18 अप्रैल के दिन बिहार के बक्सर जिले के कृष्णरब्रह्म थाना क्षेत्र के अररिया गाँव में पास ही एक स्कूल के समीप चंदन उर्फ दिग्विजय सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाल ही में इस घटना का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है। गुरूवार 20 अप्रैल को बक्सर के एसपी ने इस प्रकरण का खुलासा करते हुए खौफनाक साजिश की कहानी बताई। पुलिस ने बताया कि चंदन की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है , जिसमें कि चंदन को गोली मारने वाली प्रेमिका भी शामिल है। एसपी बक्सर ने बताया कि 20 वर्षीय चंदन काफी दिनों से उस लड़की से बात करता था और लड़की उससे बात नहीं करना चाहती थी। चंदन उसपर बात करने के लिए दबाव बनाता था। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने हत्या के लिए प्रयुक्त पिस्टल के बारे में भी बताया। एसपी बक्सर ने आगे कहा बताया कि लड़की की किसी दूसरे लड़के से भी बात होती थीं। उसे भी मामले में नामजद किया गया है। उसको भी गिरफ्तार किया गया है और साथ ही यह भी पता चला है कि उस लड़के के साथ लड़की के दो – तीन साल से संबंध हैं। सूत्रों के अनुसार लड़की पहले अंकित नामक लड़के से प्रेम करती थी‌। अब हुआ यूँ कि अंकित कुछ समय के लिए बाहर चला गया और लड़की इसी बीच चंदन के संपर्क में आ गई। तीन चार महीने बाद अंकित वापस आ गया और लड़की दोनों युवकों से बात करने लगी। चंदन ने एक बार अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अन्य लड़के के साथ बाइक पर देख लिया। वह इस बात को लेकर लड़की के साथ झगड़ बैठा। चंदन ने बाइक वाले लड़के को मारने के लिए लड़की को पिस्टल भी दी। उल्टा एक विवाद में लड़की ने 18 अप्रैल को चंदन को ही गोली मारी दी और फरार हो गई। उसके बाद पुलिस लगातार इस मामले में सक्रिय थी और अंत में मामले का खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *