असम के मुख्यमंत्री ने अपने एक वक्तव्य में भगवंत मान को खालिस्तान की माँग और अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए अच्छा मुख्यमंत्री करार दिया। सरमा ने मान को धन्यवाद भी कहा और साथ ही उनकी तारीफ भी की। इसका कारण उन्होंने बताया कि भगवंत मान ने एक मुख्यमंत्री के रूप में सही समय पर कार्यवाही की है। वहीं एक ओर केजरीवाल को उन्होंने नगर निगम का मुख्यमंत्री बताया। सरमा ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि भगवंत मान एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सही समय पर सही तरीके से कार्यवाही की है। आगे उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब के सीएम से सीखना चाहिए। सरमा ने अपने वक्तव्य में अमृतपाल के खिलाफ कार्यवाही का क्रेडिट केजरीवाल को देने पर प्रश्नचिन्ह लगाया। सरमा से जब गुवाहाटी और दिल्ली नगर निकायों को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली एक नगर निगम है और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने गुवाहाटी और दिल्ली नगर निकायों की तुलना पर कहा कि इसमें मैं केजरीवाल का नाम लूँगा। मैं भगवंत मान से सलाह लेना चाहता हूँ कि उन्होंने किस प्रकार खालिस्तान की माँग करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया ? अभी कुछ दिन पहले केजरीवाल ने भी सरमा पर टिप्पणी की थी , जब वह पहली बार असम दौरे पर गये। असम दौरे पर केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे। असम दौरे पर केजरीवाल ने सरमा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह असम के मुख्यमंत्री तो बन गये , लेकिन उनके अंदर असम की संस्कृति नहीं दिखती। इसके उलट केजरीवाल को जबाव देते हुए सरमा ने कहा था कि केजरीवाल कायर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *